Money Management:50/30/20 फॉर्मूला से नहीं होगी पैसों की कमी

Money Management : 50/30/20 फॉर्मूला अपने पैसे को मैनेज करने का सबसे अच्छा और फायदेमंद नियम है। यह नियम नियमित आने वाली पैसे को आसानी से सफतापूर्वक प्रबंध करने के लिए मार्गदर्शन करती है।
Money Management:50/30/20 फॉर्मूला से नहीं होगी पैसों की कमी

             सीनेटर एलिजाबेथ वारेन ने अपने पुस्तक "ऑल योर वर्थ: द अल्टीमेट लाइफटाइम मनी प्लान" में 50/30/20 फॉर्मूला के बारे में विस्तार से बताया है। 

Money Management : 50/30/20 फॉर्मूला क्या है?

             अपने वित्तीय प्रबंध के लिए बनाया गया एक विश्वसनीय और सफलतम फॉर्मूला है। इसमें पैसे को तीन भागों में बांटती पहला भाग जरूरतों के लिए दूसरा भाग इच्छाओं के लिए और तीसरा भाग निवेश के लिए बनाया गया है जिसमें अपने मासिक कमाई के 50% भाग जरूरतों के लिए खर्च किया जाता है इसके 30% भाग को अपने इच्छाओं को पूरा करने के लिए और 20% भाग को बचत या निवेश के लिए खर्च किया जाता है।

जरूरतों (Needs) के लिए :  50%

              जरूरी खर्च ये ऐसे खर्च होते हैं  जिन्हें जीवन जीने के लिए आवश्यक होती हैं और इन्हें टाला नहीं जा सकता है। इसके लिए अपने कमाई का 50% भाग होना चाहिए। 

हमारे जरूरतें जैसे -

 * राशन या किराना का समान

 * कमरा किराया

 * गैस, पानी, मोबाइल, इंटरनेट का बिल

 * ईएमआई (EMI), अगर कोई है

* बीमा प्रीमियम(जीवन बीमा, स्वास्थ्य बीमा, वाहन बीमा आदि)

* स्कूल फीस

इच्छाओं (Wants)के लिए : 30%

            अपने जरूरी खर्चों के बाद जीवन स्तर को सुधारने के लिए किए जाने वाले अनावश्यक खर्चों को इस श्रेणी में आते हैं। अपने इच्छाओं में 30% से ज्यादा खर्च करना चाहिए। ये खर्चे अपने मासिक बजट में सबसे अधिक प्रभाव डालते हैं। इसलिए आपको 50/30/20 फॉर्मूला का शक्ति से पालन करना चाहिए।

कुछ इक्छाएं जैसे -

* नये इलेक्ट्रिक गैजेट्स

* बाहर खाने के लिए जाना

* ब्रांडेड कपड़े खरीदना

* एंटरटेनमेंट सब्सक्रिप्शन (नेटफ्लिक्स, अमेज़ॅन प्राइम, हॉटस्टार, आदि)

* मूवी देखने जाना

* वीकेंड पर बाहर जाना

* नए बाइक, कार लेना

निवेश (Investment) के लिए : 20%

                आपको अपने मासिक कमाई का 20% भाग को बचत या निवेश करना चाहिए। और अपने इस राशि  को Stock market ,Mutual fund और Gold में निवेश करें। ताकि आपको कोई एमरजेंसी होने पर या वृद्धावस्था में पैसों की कमी न हो सके। और एक अच्छा रिटर्न से एक बड़ा राशि बन सके। इस प्रकार से आप 50/30/20 फॉर्मूला का पालन कर वित्तीय प्रबंध से अपने इच्छाओं और जरूरतों को पूरा कर सकते हैं।

Money Management:50/30/20 फॉर्मूला से नहीं होगी पैसों की कमी

Money Management -

उदहारण (Example) :-

             आपकी मासिक कमाई 30000/- है तो अपने जरूरतों पर 50% यानि कि 15000 हजार रुपए से अधिक खर्च नहीं करना चाहिए। इक्छाओं पर 30% यानि कि 9000 हजार रुपए खर्च करना चाहिए और  20% यानि कि 6000 हजार रुपए बचत कर निवेश करना चाहिए।

 निष्कर्ष -

           50/30/20 फॉर्मूला में सबसे पहले बचत - 20% करने के बाद ही अपने जरूरतों पर - 50% और इच्छाओं पर - 30% खर्च करना चाहिए। यह नियम नियमित और अनुशासनात्मक रूप से अपने पैसे बचाने तथा खर्च करने के लिए प्रेरित करता है।




 

 

  

  

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म