Postal Life Insurance: क्या है PLI,योग्यता और इसके विशेषताएं

 Postal Life Insurance: भारत सरकार के पोस्ट ऑफिस विभाग द्वारा चलाई जाने वाली सबसे पुरानी और सबसे पहले शुरु की गई एक लाइफ इंश्योरेंस योजना है।

Postal Life Insurance: क्या है PLI,योग्यता और इसके विशेषताएं



पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस (Postal Life Insurance) क्या होता है?

      सरकार द्वारा किया गया एक अनुबंध जो किसी व्यक्ति की मृत्यु पर उसके द्वारा नामित व्यक्ति या स्वयं उस व्यक्ति को दी जाने वाली धनराशि का भुगतान, यदि वह उस अवधि तक जीवित रहता है। इस योजना की शुरुआत ब्रिटिश काल में 1 फरवरी 1884  को की गई थी। पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस (Postal Life Insurance ) केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जाने वाली लाइफ इंश्योरेंस योजना है। इसे भारतीय डाक विभाग द्वारा चलाया जाता है इसे डाक जीवन बीमा, PLI भी कहते हैं। PLI आप अपने उम्र के हिसाब से प्रीमियम दे कर कर सकते हैं पोस्ट ऑफिस की जीवन बीमा स्कीम में आपको दो प्रकार से पैसा निवेश करने के ऑप्शन मिलते हैं। इसमें पहला पीएलआई (PLI) और दूसरा आरपीएलआई (RPLI) ऑप्शन की सुविधा मिलती है।


पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस (Postal Life Insurance) के प्रकार -

1.सुरक्षा (सम्पूर्ण जीवन बीमा) Suraksha (Whole Life Assurance)

2.संतोष (एंडॉवमेंट एशोरेंस) Santosh (Endowment Assurance)

3.सुमंगल (अनुमानित एंडोमेंट एश्योरेंस) Sumangal (Anticipated Endowment Assurance)

4.सुविधा (  बदलाव के साथ सम्पूर्ण जीवन बीमा) Suvidha (Convertible Whole Life Assurance)

5.युगल सुरक्षा (ज्‍वॉइंट लाइफ एश्योरेंस) Yugal Suraksha (Joint Life Assurance)

6.बाल जीवन बीमा ( चाइल्ड पॉलिसी) Bal Jeevan Bima (Children Policy)


पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस कौन-कौन करा सकते हैं?

• सेंट्रल गवर्नमेंट के कर्मचारी

• स्टेट गवर्नमेंट के कर्मचारी

• डिफेंस सर्विस के कर्मचारी

• पैरामिलिट्री फोर्स के कर्मचारी

• रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के कर्मचारी

• पीएसयू के कर्मचरी

• राष्ट्रीय बैंक के कर्मचारी

• ग्रामीण डाक सेवक के कर्मचारी


पीएलआई/PLI  में निवेश के फायदे -


• PLI में निवेश करने पर 80सी के तहत टैक्स में छूट मिलती है। Maturity राशि पूरी तरह से टैक्स फ्री होता है।

बीमाधारक के मृत्यु होने पर PLI की सम एश्योर्ड और बोनस की राशि परिवार या नॉमिनी (Nominee) को मिल जाती हैं।

• पीएलआई के 4 साल पूरे होने पर आप इसमें लोन (Loan) ले सकते हैं।

• पीएलआई को कुछ चार्ज दे कर पॉलिसी सरेंडर किया जा सकता है।

• भारत के किसी भी Post office ब्रांच में पीएलआई को ट्रांसफर कर सकते हैं।

• पॉलिसी के प्रीमियम आसान है मासिक, तिमाही, छ:महीने या वार्षिक किसी भी तरह भर सकते हैं।

• पीएलआई एक फिक्स बोनस देता है इसके सरकार के द्वारा समय-समय पर समीक्षा की जाती है।

• अपने जरूरत के अनुसार किसी भी समय नॉमिनी (Nominee) बदल सकते हैं।

• पीएलआई कम प्रीमियम राशि में अच्छा रिटर्न देता है। और आपके भविष्य को सुरक्षित करता है।

• बंद पॉलिसी को फिर से चालू कर सकते हैं।


पीएलआई/PLI  में निवेश के नुकसान -

• लॉक इन पीरियड होता है ।

• पॉलिसी सरेंडर करने पर चार्ज देना पड़ता है।

• बाकी निवेश की तुलना में कम रिटर्न मिलते है।


ये भी पढ़ें- SIP क्या होता है ?

Postal Life Insurance: क्या है PLI,योग्यता और इसके विशेषताएं



Postal Life Insurance (पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस) कैसे लें

     PLI लेने के लिए पोस्ट ऑफिस में जा कर कर सकते हैं।

या पोस्ट ऑफिस की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.indiapost.gov.in में जा कर कर सकते हैं।


Postal Life Insurance (पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस) के लिए दस्तावेज

•  पोस्ट ऑफिस द्वारा जारी फॉर्म

• आधार कार्ड

•  फोटो

•  पैन कार्ड


आप इसमें निवेश कर सकते हैं - PPF (पीपीएफ)


निष्कर्ष -

Postal Life Insurance (पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस) यह सबसे ज्यादा प्रचलित लाइफ इंश्योरेंस योजना है इसमें निवेश कर इसका फायदा ले सकते हैं बीमाधारक के मृत्यु होने पर PLI की सम एश्योर्ड और बोनस की राशि नॉमिनी को मिल जाता है तथा इसमें टैक्स बेनिफिट्स भी मिलते हैं।


      FAQ

1. पीएलआई की शुरुआत कब हुई?

PLI की शुरुआत 1 फरवरी 1884 से हुई है।


2. पीएलआई और अन्य बीमा में क्या अंतर है?

पीएलआई केवल सरकारी और अर्ध-सरकारी कर्मचारियों के लिए है। अन्य बीमा कंपनी सभी को बीमा देते हैं इसके अलावा पीएलआई एकमात्र बीमाकर्ता है जो कम बीमा-किस्त में उच्च बोनस प्रदान करता है।


3. क्या बीमा पॉलिसी को एक ब्रांच से दूसरे ब्रांच में ट्रांसफर कर सकते हैं? 

हां ! भारत के किसी भी ब्रांच में ट्रांसफर कर सकते हैं।


4. प्रीमियम का भुगतान कैसे करें?

 पोस्ट ऑफिस जा कर ऑफ लाइन और वेबसाइट में जा ऑन लाइन कर सकते हैं।


5.क्या आवास ऋण उपलब्ध है?

नहीं! इसमें आवास ऋण नहीं मिलता है।



 


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म