हम यहां पर SIP क्या होता है? यह जानेंगे। SIP आज के समय में निवेशकों में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली एक निवेश योजना है। इसे Systematic Investment Plan कहते हैं। SIP में आप एक छोटी सी राशि के साथ सप्ताहिक, मासिक, तिमाही, छःमही और वार्षिक निवेश आसानी से शुरू कर सकते हैं। SIP में निवेशकों को कंपाउंडिंग रिटर्न मिलते हैं।
SIP उन निवेशकों के लिए बहुत अच्छा विकल्प है जो टैक्स में छूट चाहते हैं। वे ELSS में निवेश करके अपने टैक्स में बचत कर सकते हैं।
SIP क्या होता है ?
जब निवेशक एक निश्चित राशि जैसे - 100 रू, 500 रू, 1000 रू के साथ सप्ताहिक, मासिक, तिमाही, छःमही और वार्षिक समयावधि पर अपना निवेश करते हैं तो उसे SIP (Systematic Investment Plan) कहते हैं। जो आपको समय के साथ अपना पैसा बचाने और बढ़ाने में मदद करता है। SIP में आप अपने सुविधा और जरूरत के अनुसार किसी भी Mutual Fund में निवेश कर सकते हैं।
SIP कैसे शुरू करें ?
एसआईपी (Systematic Investment Plan) से कोई भी व्यक्ति अगर नियमित रूप से म्यूचुअल फंड में निवेश करना चाहता है तो उसे सबसे पहले SIP करने के लिए सेबी द्वारा रजिस्टर्ड किसी भी mutual fund house या बैंक के वेबसाइट में जा कर ऑनलाइन डिमैट अकाउंट खोलना होता है इसके लिए आपको आईडी कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक की जरूरत होती है। वेबसाइट या ऐप में बेसिक जानकारी के साथ लॉग इन करने के बाद मांगी गई जानकारी भरकर सबमिट करते हैं KYC करना होता है KYC पूरा होने के बाद वेरिफिकेशन होता है जिसमें आपको अपने डॉक्यूमेंट को वेरीफाई करवाना होता है। जब आपके वेरिफिकेशन का प्रोसेस खत्म हो जाएगा। तो आपके डिमैट अकाउंट खुल जाता है।
अब आप अपने जरूरत के मुताबिक कितने रुपए का और कितने समय के लिए निवेश करना चाहते है उस mutual fund को सेलेक्ट करके निवेश शुरू कर सकते हैं।
SIP( सिप )के फायदे -
निवेश में अनुशासन
SIP के द्वारा मासिक निवेश करने पर निवेशकों में अनुशासन आता है क्यूंकि हर महीने निवेशक को सिप SIP के लिए पैसे बचाकर अलग रखना पड़ता है। इससे निवेशक अनुशासित होता है उसे निवेश करने के लिए प्रेरणा मिलता है और वह निवेश करता है जिससे एक अच्छा रिटर्न मिलता है जो आपको आर्थिक रूप से मज़बूत बनाता है।बेहतर रिटर्न
Systematic Investment Plan के द्वारा निवेश करने पर फिक्स तो नहीं पर Saving Account, FD और RD से ज्यादा रिटर्न मिलते हैं। यह निवेशकों के लिए एक अच्छा विकल्प है।निवेश करना आसान
SIP के द्वारा निवेश करना बहुत ही आसान है। आप किसी भी बैंक या Mutual Fund के वेबसाइट या ऐप के जरिए निवेश कर सकते हैं।विविधता
जब निवेशक SIP के द्वारा निवेश करता है तो उसे Mutual Fund Manager उसे विभिन्न जगहों जैसे- इक्विटी फंड, बॉन्ड और गोल्ड में पर निवेश करते हैं जिससे रिस्क कम हो जाता है। जैसे एक कहावत है- "सभी अंडो को एक ही टोकरी में नहीं रखना चाहिए"।कंपाउंडिंग (Compounding) का फायदा
SIP में Compounding का फायदा मिलता है। Compounding का अर्थ है ब्याज पर भी ब्याज मिलना। जब भी आप एसआईपी में निवेश करते हैं और उस निवेश की हुई राशि पर जो ब्याज मिलता है उसको वापस निवेश कर दिया जाता है जिससे निवेशक का लाभ बढ़ जाता है और निवेशकों को होने वाले मुनाफे में वृद्धि होती है|टैक्स के फायदे
टैक्स देने वाले निवेशकों के लिए ELSS Mutual Fund एक अच्छा विकल्प है। ELSS Mutual Fund में सिप (SIP) के द्वारा निवेश करने पर निवेशकों को 80c के तहत 150000 रुपए तक छूट मिलता है।SIP ( सिप ) के नुकसान -
• जब हम अच्छा मार्केट में निवेश करते हैं और मार्केट नीचे जाने लगता जिससे निवेशक डर और जानकारी के अभाव में बाजार से एसआईपी से इन्वेस्टमेंट बंद करने का फैसला करते हैं जो कि निवेशकों के लिए नुकसानदाई होता है।
• SIP को समय से पहले Redeem करने पर Exit load लगता है।
• Mutual fund SIP में रिटर्न फिक्स नहीं होते हैं इनके रिटर्न कम ज्यादा होते रहते हैं।
• एक्सपेंसेस चार्ज लगता है
• SIP में स्टॉक मार्केट या शेयर बाजार से कम रिटर्न मिलते हैं।
निष्कर्ष -
SIP छोटे निवेशकों के लिए एक अच्छा विकल्प है यह उनको पैसे निवेश करने के लिए अनुशासित करता है। Systematic Investment Plan टैक्स देने वाले के लिए भी अच्छा विकल्प है इसके साथ इन्वेस्ट करके टैक्स में छूट पा सकते हैं। इस प्रकार आप छोटी रकम के साथ जैसे 500 रू या 1000 रू के निवेश से अधिक धन प्राप्त करने मुकाम हासिल कर सकते हैं।

