Mutual Funds में Lump Sum Investment क्या है आइए जानते हैं हालांकि आप अक्सर सिप निवेश और एकमुश्त निवेश के बारे में सुना होगा। आज हम इसके बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
आप एकमुश्त निवेश किसी भी निवेश करने वाले वित्तीय योजना जैसे- Mutual Funds, बीमा, फिक्स्ड डिपॉजिट आदि में अपने पैसे को एक बार में निवेश कर सकते हैं और अपने वित्तीय लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं।
Mutual Funds में एकमुश्त (Lump Sum Investment) का अर्थ
Mutual Funds में एकमुश्त निवेश (Lump Sum Investment) का अर्थ होता है निवेशकों के द्वारा अपना पूरा राशि एक बार में एक निश्चित समय अवधि के लिए निवेश करना। जैसे - कोई निवेशक के पास 50000 रुपए हैं और वह एक बार में ही 50000 रुपए किसी Mutual fund में निवेश करते हैं। एक बार में निवेश करने को ही एकमुश्त निवेश कहते हैं।
Mutual Funds में एकमुश्त में लम्बी अवधि के लिए निवेश करने पर कंपाउंडिंग (Compounding) का लाभ मिलता है। इसके अलावा अगर आप ELSS Mutual Fund में निवेश करते हैं तो आपको 80c के तहत टैक्स बेनिफिट्स मिलते हैं।
एकमुश्त और एसआईपी में अंतर
1. एकमुश्त में कम से कम 5000 रुपए निवेश करना है जबकि SIP 100 रुपए से भी शुरु कर सकते हैं।
2. एकमुश्त में रिटर्न ज्यादा और SIP कम रिटर्न मिलते हैं।
3. एकमुश्त में एक निश्चित समय अवधि के लिए एक निश्चित राशि एक बार में निवेश करना है जबकि सिप में हर महीने निश्चित की गई राशि को भरना होता है।
4. एकमुश्त निवेश में एक बार में बड़ा राशि निवेश करने के कारण जोखिम ज्यादा रहता है जबकि सिप में जोखिल कम होता है।
5. एकमुश्त निवेश करने पर बाजार के उतार चढ़ाव का लाभ नहीं होता जबकि सिप में बाजार के उतार चढ़ाव का लाभ मिलता है।
एकमुश्त निवेश के फायदे
• Lump Sum में SIP और फिक्स्ड डिपॉजिट के अपेक्षा अधिक रिटर्न मिलते हैं।
• एकमुश्त निवेश (Lump Sum) लंबे समय के लिए करने पर कंपाउंडिंग के फायदे होते हैं।
• Lump Sum राशि ELSS Mutual Fund में निवेश करते हैं तो आपको 80c के तहत टैक्स बेनिफिट्स मिलते हैं।
• Lump Sum निवेश में सिप की तरह हर महीने पैसे डालने की झंझट नहीं होता है।
• एकमुश्त (Lum Sum) निवेश करना आसान होता है।
एकमुश्त निवेश करने के नुकसान
1. एकमुश्त निवेश के करने पर निवेशकों में वित्तीय अनुशासन नहीं आता है। इसके कारण निवेशक अपने पैसों को लगातार निवेश नहीं करता और अपने वित्तीय लक्ष्य हासिल नहीं कर पाता है।
2. छोटे निवेशकों के लिए यह ठीक नहीं है क्यूकी छोटे निवेशकों के पास निवेश के लिए एक बड़ा दान राशि नहीं हो पाता है।
3. एकमुश्त निवेश कम समय के लिए निवेश करने पर नुकसान देता है इसमें लम्बी अवधि के लिए निवेश करना चाहिए।
4. अगर आप निवेश के लिए सही समय का चुनाव किया हैं तो आप को नुकसान हो सकता है। जैसे- आप निवेश करते हैं उस समय बाज़ार भाव चरम या तेजी पर होता है जिससे आपको उस के कम इकाई ही मिल पाते हैं जबकि बाज़ार भाव नीचे या मंदी होने पर निवेशक उसी राशि से अधिक इकाई खरीद सकते हैं।
5. Fixed Deposit की तरह fixed return नहीं देता है।
एकमुश्त निवेश के पहले ध्यान रखने योग्य बातें
• निवेश का लक्ष्य
निवेशक को सबसे पहले किस उद्देश्य के लिए निवेश कर रहे हैं यह जान लेना चाहिए और कितने पैसे की जरूरत है।
• रिस्क लेने की क्षमता
बाजार में उतार-चढ़ाव बहुत आता है इसलिए निवेशक को अपने रिस्क क्षमता पहले ही जान लेना चाहिए।
• निवेश की समय सीमा
निवेशक को यह भी जान लेना चाहिए कि वह कितने समय अवधि के लिए निवेश कर रहे हैं।
• फंड मैनेजर का चुनाव
निवेश करने से पहले निवेशक को यह सुनिश्चित कर लेना चाहिए कि वह किस Fund House के किस फंड में निवेश करने वाले हैं और उस फंड के Fund Manager कौन है।
• निवेश राशि
Lump Sum निवेश करने से पहले निवेशक को अपने पैसे कितने रुपए निवेश करना है यह सुनिश्चित कर लेना चाहिए।
Mutual Funds में Lump Sum निवेश कैसे करें?
Mutual Funds में Lump Sum निवेश करने के लिए नीचे बताए गए विधि को फॉलो करें -
• सबसे पहले किस mutual fund में निवेश करना चाहते उसका चुनाव करें।
• एक निश्चित समय सीमा और राशि निर्धारित करें।
• Mutual Fund के चुनाव करने बाद mutual fund house के ऑफिसियल वेबसाइट में जाकर डीमैट अकाउंट खोलें।
• अपनी बेसिक जानकारी देकर KYC के प्रोसेस को पूरा करें।
• अब आप Lump Sum निवेश कर सकते हैं।
Mutual Funds में एकमुश्त निवेश करने का सबसे अच्छा इन्वेस्टमेंट प्लान
1. एचडीएफसी इक्विटी फंड
2. एसबीआई ब्लूचिप फंड
3. आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल ब्लूचिप फंड
4. कोटक स्टैंडर्ड मल्टीकैप फंड
प्रश्न और उत्तर
• क्या सिप एकमुश्त निवेश से अच्छा विकल्प है?
- एकमुश्त निवेश डेट फंड के लिए बेहतर होता है।
• क्या एकमुश्त निवेश से कभी भी पैसे निकाल सकते हैं?
- हां, निकाल सकते हैं।
• Lump Sum निवेश में कम से कम कितने रुपए निवेश कर सकते हैं?
- कम से कम 5000 रुपए कर सकते हैं।
• Lump Sum को हिंदी में क्या कहते हैं?
- Lump Sum को हिंदी 'एकमुश्त' कहते हैं।
निष्कर्ष -
Mutual Funds में निवेश करना जोखिमों से भरा होता है यह पूरी तरह से बाज़ार के उतार चढ़ाव पर निर्भर करता है इसलिए Mutual Funds में एकमुश्त (Lump Sum) या सिप (SIP)में निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।

